Flipkart Order Cancel Kaise kare 2024 | फ़्लिपकार्ट ऑर्डर कैंसिल कैसे करे?

दोस्तों यदि अपने फ़्लिपकार्ट से कोई सामान मँगवा लिया है और बाद में वह चीज आपको पसंद नहीं आती है या किसी भी और अनन्य वजह से आपको वह समान अब नहीं चाहिए तो आप को अपना order cancel करना पड़ेगा। यदि आप से गलती से कोई दूसरा समान ऑर्डर हो जाता है तो भी आप को order return करना पड़ेगा।

दोस्तों अगर आप को इस बात की जानकारी नहीं है कि flipkart order cancel kaise kare तो आप बिलकुल सही जगह पर आय है। इस लेख में हम आप को विस्तार में बतायेंगे कि order कैंसिल करने की क्या प्रक्रिया होती है और कैसे अपना सामान वापस करना है। लेख को एकदम अच्छे से और अंत तक पढ़िएगा तब ही आप समझ पायेंगे की ऑर्डर कैसे कैंसिल करना है।

Flipkart Order Cancel Kaise kare 2024

दोस्तों यदि अपने फ़्लिपकर्ट से कुछ ऑर्डर कर दिया है और आप उसे कैंसिल करना चाहते है तो उसके लिए 3 तरीक़े है जो की निम्नलिखित है:

  • Cancel button का इस्तेमाल कर के।
  • Flipkart support assistant से बात करके।
  • फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से कॉल करके

Method 1: Cancel button का इस्तेमाल करके

Step 1: फ्लिपकार्ट आर्डर कैंसल करने के लिए सबसे पहले फ्लिपकार्ट एप्लिकेशन या वेबसाइट पर जाएं, जहां से आपने अपना ऑर्डर बुक किया था।

Step 2: सबसे नीचे में 5 विकल्पों में my order का विकल्प होगा। इसे चयन करें।

Step 3: यहां आपको आर्डर का विकल्प मिलेगा, इसे चयन करें।

Step 4: यहां, जिस ऑर्डर को कैंसल करना है, उस पर क्लिक करें और वहां cancel बटन पर क्लिक करें।

Step 5: आपके सामने एक cancellation form आएगा, जिसमें आपको कैंसल करने कारण पूछा जाएगा। अब आपको बताना होगा कि आप आर्डर को क्यों कैंसल कर रहे हैं। आपको कुछ विकल्पों में से एक को चयन करना है और इसके नीचे एक कमेंट बॉक्स मिलेगा, जिसमें आपको अपनी परेशानी लिखनी है।

Step 6: इसे सेलेक्ट करें और submit request पर क्लिक करें। आपका ऑर्डर कैंसल हो जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल डिस्प्ले पर कैंसल का संदेश प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े: Flipkart Order History Delete Kaise kare

Method 2: Flipkart Support Assistant से बात करके

अगर ऑर्डर में कैंसल का ऑप्शन नहीं है, तो Flipkart सपोर्ट असिस्टेंट से चैट करके आप ऑर्डर कैंसल कर सकते हैं। My Order में जाएं, जिस ऑर्डर को कैंसल करना है, उस पर क्लिक करें और Need help? पर क्लिक करें।

फिर, I Want to cancel my order लिखें और Request a call पर क्लिक करें। 5 मिनट के अंदर Flipkart कस्टमर केयर का कॉल आएगा और आप ऑर्डर कैंसल कर सकेंगे।

Method 3: फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से कॉल करके

इस तरीके में, आप डायरेक्ट 18002089898 नंबर पर कॉल करके Flipkart कस्टमर केयर से बात करके ऑर्डर कैंसल कर सकते हैं। आपसे पूछा जाएगा कि आप ऑर्डर क्यों कैंसल करना चाहते हैं, और आप उन्हें वैलिड रीजन बता कर कैंसल करा सकते हैं।

यदि फ्लिपकर्ट से कोई सामान ऑर्डर करते है और वह हमे पसंद नहीं आता तो हम उसे Cancel कर देते है। पर उस समय हमारे मन में कई सारे सवाल होते है।

यह भी पढ़े: शॉप्सी ऑर्डर कैंसिल कैसे करें?

Flipkart Order Cancel करने के बाद Refund कितने दिन में आता है?

यदि आप ने अपने ऑर्डर की पेमेंट पहले से कर दी है तो आपके मन में यही सवाल होगा कि Refund कितने दिन में आयेगा। दोस्तों आप को बता दे कि Order कैंसिल करने के 7 से 10 दिन के अंदर आपको अपने पैसों का Refund मिल जाएगा।

Flipkart Order Cancel का Refund किसमे मिलेगा?

आपने अपना Order प्लेस करते समय जो भी Method of Payment चुना होगा उस में ही आप को आपका Refund मिलेगा। लेकिन यदि अपने COD (Cash On Delivery) का Option चुना है तो ऐसे केस में कोई भी Refund नहीं होता है।

FAQs

Flipkart Order Cancellation Charge क्या है?

Flipkart Order cancel करने पर आपको किसी भी तरह का Cancellation Charge नहीं देना होता है। यह प्रक्रिया एकदम Free of Cost होती है। लेकिन यदि आप बार बार Order कैंसिल करते हो तो आपका Flipkart Account ब्लॉक हो सकता है।

यदि Order cancel ना हो तो क्या करे?

ऐसे केस में आपको flipkart assistant से कॉल कर के बात करने पड़ेगी।

यदि order का refund ना आय तो क्या करना चाहिए?

आम तौर पर तो सात से दस के अंदर आप को अपने order का refund मिल जाता है लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो आपको flipkart के customer care नंबर पर कॉल कर के बात करनी पड़ेगी।

Order आने के बाद उसको cancel कर सकते है?

नहीं, पर order आ जाने के बाद उसको return करने का option आपको ज़रूर मिल जाएगा।

Conclusion

दोस्तों ऊपर दिये लेख में हमने आपको अच्छे से समझाया है कि Flipkart से मँगवाया हुआ Order कैंसिल कैसे किया जाता है।Cancel करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है और बड़ी ही आसानी से आप अपने Mobile Phone का इस्तेमाल कर के अपना Order कैंसिल कर सकते है।

यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो Like ज़रूर करे। हमारे लेख को अपने दोस्तों में भी शेयर करे। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल हो तो Comment करके ज़रूर बताएँ।

Leave a Comment